Top 5 varieties of Sugarcane: शरदकालीन गन्ने की बुवाई के लिए टॉप 5 किस्में, किसानो को मिलेगी 95 टन गन्ने पैदावार

Top 5 varieties of sugarcane: भारत में किसान गन्ने की खेती मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, बिहार, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में करते हैं। गन्ने की सबसे अधिक खेती उत्तर प्रदेश और उसके बाद महाराष्ट्र में की जाती है। इस समय किसान शरदकालीन गन्ने की बुआई कर सकते हैं। वैसे तो शरदकालीन गन्ने की बुआई का सही समय सितंबर के अंतिम सप्ताह से अक्टूबर तक माना जाता है, लेकिन कई किसान इसकी बुआई नवंबर तक भी करते हैं। हालाँकि, यदि आप देर से शुरू करते हैं, तो प्रदर्शन कम हो सकता है। लेकिन गन्ने की कई किस्में हैं जिन्हें बेहतर व्यवस्था करके प्राप्त किया जा सकता है। इन किस्मों से किसान प्रति हेक्टेयर 95 टन तक उपज प्राप्त कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जानिए, कौन सी हैं शरदकालीन गन्ने ,ये टॉप 5 किस्में और इनसे कितना हो सकते हैं फायदे-

शरदकालीन गन्ने की बुवाई के लिए टॉप 5 किस्में, किसानो को मिलेगी 95 टन गन्ने पैदावार
Top 5 varieties of Sugarcane:

गन्ने की को.लख. 16202 किस्म  (Sugarcane CoLk 16202 variety)

किसान अक्टूबर से नवंबर तक गन्ना किस्म को.लाख. 16202 की बुवाई कर सकते हैं। भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान की ओर से गन्ना किस्म को.लाख. 16202 जारी की गई है। इस गन्ना किस्म कोयंबटूर और लखनऊ गन्ना प्रजनन केंद्र के सहयोग से विकसित किया गया है। यह गन्ना किस्म उकठा और लाल सड़न रोग के प्रति प्रतिरोधक है। इस गन्ना किस्म से प्रति हेक्टेयर 92.8 टन तक उपज प्राप्त की जा सकती है। इस गन्ना किस्म में शर्करा की मात्रा 13.57 प्रतिशत है। इस किस्म को विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के मध्य और पश्चिमी क्षेत्रों के लिए तैयार किया गया है। ऐसे में इन राज्यों के किसान गन्ना किस्म को.लाख. 16202 की बुवाई कर सकते हैं।

गन्ने की कोलख 14201 किस्म (CoLk 14201 variety of sugarcane)  

कोलाख 14201 किस्म का गन्ना मोटा और हल्के पीले रंग का होता है। इस किस्म में चीनी की मात्रा 18.60% और पोल प्रतिशत 14.55% है। इस किस्म के गन्ने में बोरर कीटों का प्रकोप कम होता है। कोलाख 14201 गन्ने से लगभग 95 टन उपज प्राप्त की जा सकती है।

गन्ने की को.शा. 18231 किस्म (Sugarcane CoS 18231 variety)

उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद द्वारा गन्ने की किस्म को.एस. 18231 विकसित की गई है। इस गन्ना किस्म से प्रति हेक्टेयर 90.16 टन तक उपज प्राप्त की जा सकती है। इस किस्म में रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक है। इस किस्म में शर्करा प्रतिशत और पोल प्रतिशत भी अधिक पाया गया है। प्रति हेक्टेयर सी.सी.एन. टन के संदर्भ में को.एस. 18231 (11.89) मानक को.0238 से 13.84 प्रतिशत अधिक पाया गया है।

Also Read More-

गन्ने की अगेती को.शा. 13235 किस्म (Early CoS of sugarcane. 13235 variety)

अगेती गन्ना किस्म को. शा. 13235 का गन्ना सीधा, मोटा और हल्का हरा-सफ़ेद रंग का होता है। इस किस्म से प्रति हेक्टेयर 81 से 92 टन उपज प्राप्त की जा सकती है। यह गन्ना किस्म लाल सड़न रोग के प्रति मध्यम प्रतिरोधी है। इस किस्म की खास बात यह है कि इसमें कीटों और बीमारियों का खतरा कम होता है।

गन्ने की को. 15023 किस्म (Sugarcane Co. 15023 variety)

इस किस्म के गन्ने में चीनी की मात्रा अधिक होती है। इसलिए यह गन्ना बहुत मीठा होता है। इसके अलावा इस किस्म के गन्ने में रस की मात्रा भी अधिक होती है। कोल्हू पर गुड़ बनाने के लिए सबसे अधिक 15023 किस्म के गन्ने का इस्तेमाल किया जाता है। किसानों के अनुसार अब तक की पेराई में 15023 किस्म ने रिकवरी के मामले में सभी गन्ना किस्मों को पीछे छोड़ दिया है। चीनी मिलों में इस किस्म की रिकवरी एक प्रतिशत अधिक है और कोल्हू पर प्रति कुंतल एक किलोग्राम अधिक गुड़ का उत्पादन होता है।

गन्ने की खेती में किन-किन बातों का रखें ध्यान यहाँ देखें-

गन्ना बोते समय खेत की मिट्टी में पर्याप्त नमी होनी चाहिए। गन्ना बोते समय ध्यान रखना चाहिए कि बोते समय गन्ने की पंक्तियों के बीच की दूरी 60 सेमी होनी चाहिए ताकि पौधों को फैलने के लिए पर्याप्त जगह मिल सके। गन्ने की खेती में नाइट्रोजन, पोटेशियम, सल्फर और आयरन जैसे पोषक तत्वों का इस्तेमाल करना चाहिए। गन्ने की खेती में लाल सड़न रोग की रोकथाम के लिए लाल सड़न रोग से प्रभावित किस्मों की बुवाई नहीं करनी चाहिए। गन्ने की फसल की सुरक्षा, सिंचाई, निराई और समय पर बाँधाई पर ध्यान देना चाहिए। मिट्टी की जाँच के बाद दिए गए सुझाव के अनुसार गन्ने की खेती में फास्फेट या पोटाश देना चाहिए।

Top 5 varieties of sugarcane FAQs..

Que- गन्ने की सबसे अच्छी किस्म कौन सी है?

Ans- गन्ने की सबसे अच्छी किस्म 0238 मानी जाती है 

Que- गन्ने में अधिक पैदावार के लिए क्या करें?

Ans- खाद का प्रयोग करें.

Que- गन्ना बोने की सबसे अच्छी विधि कौन सी है?

Ans- पूरा तना न बोकर इसके दो या तीन आंख के टुकड़े काटकर उपयोग में लायें।

Que- CO 118 गन्ने की किस्म क्या है?

Ans-उत्तर पश्चिमी क्षेत्र के लिए एक नई शीघ्र पकने वाली किस्म । 

Leave a Comment